सीबीएसई गेम्स में बोकारो के सरकारी स्कूल का कमाल, खो-खो में जीता कांस्य पदक

सीबीएसई गेम्स 2026 की खो-खो प्रतियोगिता में बोकारो के रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बोकारो के खिलाड़ियों ने सीबीएसई गेम्स-2026 की खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस गिरिडीह में किया गया था. देशभर से प्रतियोगिता में कुल 123 टीमों ने हिस्सा लिया. इनमें जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की टीम एकमात्र सरकारी विद्यालय की टीम थी.

क्वार्टर फाइनल में रांची की टीम को दी मात

प्रतियोगिता में बोकारो की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टेंडर हार्ट स्कूल, रांची की टीम को हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इसके बाद टीम ने अपने प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया.

सरकारी विद्यालय के लिए उपलब्धि

राष्ट्रीय स्तर की सीबीएसई प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालय की टीम का शानदार प्रदर्शन जिले के लिए गौरव की बात है. विद्यालय के प्राचार्य हरे कृष्ण वागभट्ट ने शनिवार को खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है. उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रशिक्षक और प्रबंधन का रहा सहयोग

टीम को प्रशिक्षक अनिरुद्ध कुमार बाउरी ने प्रशिक्षण दिया. वहीं प्रबंधक डॉ. रवि भूषण और सह-प्रबंधक टीका राम टुडू के सहयोग एवं मार्गदर्शन से टीम ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया. विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और सहयोगी सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >