Bokaro News : बेरमो में धूमधाम से मनी रामनवमी

Bokaro News : बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार श्रद्धा व उत्साह के साथ रविवार को मनाया गया. शहरो से लेकर गांवों तक जगह-जगह झांकी के साथ भव्य जुलूस निकाला गया.

बेरमो. बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार श्रद्धा व उत्साह के साथ रविवार को मनाया गया. शहरो से लेकर गांवों तक जगह-जगह झांकी के साथ भव्य जुलूस निकाला गया. खेल व करतबों का प्रदर्शन हुआ. महावीर मंदिरों में पूजा के बाद ध्वजारोहण किया गया. घरों में लोगों ने महावीरी ध्वज लगाये. इधर, शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी रही. फुसरो. फुसरो शहर के भूतबंगला महावीर मंदिर, पुराना बीडीओ ऑफिस मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी फुसरो, नया रोड फुसरो, सुभाषनगर, जवाहरनगर, अमलो बस्ती, पटेलनगर, आंबेडकर कॉलोनी, पिछरी, अंगवाली, चलकरी आदि के मंदिरों में पूजा के बाद मंदिर कमेटियों की ओर से जुलूस निकाला गया. इसमें हजारों लोग शामिल हुए. सभी जुलूस क्षेत्र भ्रमण करते हुए केंद्रीय अखाड़ा करगली बाजार पहुंचे. इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी की. जुलूसों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, जटायु, राधे कृष्ण, भूत पिशाच, भारत माता आदि की आकर्षक झांकियां शामिल थीं.

केंद्रीय अखाड़ा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी जुलूसों का स्वागत किया. इसके बाद यहां कलाकारों ने लाठी खेल, भक्ति नृत्य, नाटक, हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया. केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के आयोजन में युगेश तिवारी, राजन साव, राकेश सिंह, उत्तम सिंह, रघुवीर प्रसाद, दीपक दुबे, अजय साव, नवीन गुप्ता, दीपक गुप्ता, रंजीत कुमार, प्रभात सिंह, अचिंता मित्रा, नवीन गुप्ता, दीपक गुप्ता, संदीप सिंह, राजेश शर्मा, विनोद साव, राजू ठक्कर, संजीव चतुर्वेदी, मनोहर गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, कुल्ला राव, सुबोधा गुप्ता, केशव सिंह, सुजीत कुमार, राजा ठक्कर, नीतेश अग्रवाल, बिट्टू रवानी, आर्यन गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, सूरज साव, धीरज कुमार, छोटू करमाली, पृथ्वी गुप्ता, रोहित कुमार, सुजल सिंह, प्रणीत, जीतू, गोलू, रघु, धीरज आदि का योगदान रहा. जुलूसों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा. फुसरो शहर के पुराना बीडीओ ऑफिस में प्रशासन के मिनी कंट्रोल रूम में अधिकारी क्षेत्र की विधि व्यवस्था की जानकारी लेते रहे. जुलूसों की निगरानी सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से की जा रही थी. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल भी कंट्रोल रूम में पहुंचे और विधि व्यवस्था की जानकारी ली. बाद में विधायक केंद्रीय अखाडा सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों से निकाले गये जुलूस में शामिल हुए.

कहीं बंटी लस्सी, कहीं मिल्क शेक

फुसरो बाजार व करगली बाजार में कई सामाजिक संगठनों ने जुलूसों में शामिल लोगों के लिए चना, गुड़, शरबत, पानी, कोल्ड ड्रिंक, छाछ, लस्सी, मिल्क शेक का वितरण किया. इसमें पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय, रामरतन उवि ढोरी के समीप, फुसरो में युवा व्यवसायी संघ फुसरो के सचिव बैजू मालाकार, गुड्डू तिलकुट भंडार, श्री वस्त्रालय, बरनवाल नवयुवक संघ सह बरनवाल महिला समिति, ओवर बीज के नीचे स्थानीय व्यवसायियों, नया रोड फुसरो, करगली बाजार में झारखंड नवयुवक संघ सामाजिक संगठन, अमलो ट्रक ऑनर एसोसिएशन केंद्रीय अखाड़ा के संस्थापक स्व सीता साव के पुत्र दिलीप साव, अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल बेरमो प्रखंड, जेकेएनएस संस्था शामिल हैं. डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गयी थी. पुराना बीडीओ ऑफिस में स्टूडियो मुन्ना के मुन्ना साव व विक्रम कुमार द्वारा शरबत, पानी, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, नवयुवक संघ पुराना बीडीओ ऑफिस, महावीर मंदिर ब्लॉक कॉलोनी फुसरो, फुसरो नया रोड में नव युवक संघ महावीर मंदिर की ओर से शरबत की व्यवस्था की गयी थी.

दुगदा और चंद्रपुरा में भी निकला जुलूस

दुगदा. बजरंग दल रटारी की ओर से श्री श्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर रटारी के प्रांगण से जुलूस निकाला गया. दुगदा बस स्टैंड चौक, दुगदा आवासीय कॉलोनी होते हुए दुगदा मार्केट परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पास मैदान में पहुंचा. यहां लाठी खेल का प्रदर्शन किया गया. जिप सदस्य संतोष कुमार पांडेय, मुखिया रेणु देवी, मुखिया रुनम कुमारी, मुखिया चंदन सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार और मंदिर कमेटी ने जुलूस का स्वागत किया. जुलूस में राजकुमार महथा, मंटू महथा, चंद्रशेखर महथा समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे. चंद्रपुरा. चंद्रपुरा के चर्च रोड स्टेशन रोड संडे मार्केट पाइप साइड सहित अन्य जगह से जुलूस निकला. क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मिलन मंदिर पहुंचा. जुलूस के दौरान लोगों ने लाठी व पारंपरिक हथियारों से खेल का प्रदर्शन किया. लड़कियों ने भी वीरांगनाओं की वेशभूषा में करतब दिखाये. सीआइएसएफ चंद्रपुरा यूनिट में रविवार को रामनवमी पर्व मनाया गया. यूनिट कमांडर नकुल कुमार वर्मा ने पूजा की और महावीर झंडा गाड़ा गया. मौके पर राम के भजन गाये गये और भंडारे में प्रसाद वितरण हुआ. मौके पर डिप्टी कमांडेंट फायर कैलाश यादव सहित अधिकारी और जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >