Bokaro News : कलश यात्रा के साथ बनासो मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Bokaro News : 27 फरवरी को तीन दिवसीय अनुष्ठान की होगी पूर्णाहुति

Bokaro News : प्रतिनिधि, गांधीनगर. कलश यात्रा के साथ बनासो मंदिर के प्रांगण में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को तीन दिवसीय महायज्ञ शुरू हुआ. मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गी. माथे पर कलश लिये महिलाएं एवं युवतियां जारंगडीह पुल होते हुए कोनार नदी के तट पर पहुंची. जहां पुजारी शशिकांत पांडे, भानु पांडे, अमित पांडे, नीरज पांडे, सुजल पांडे, सुमित पांडे, शिवम शुक्ला, कालेश्वर पांडे, संजय पांडे, विजय पांडे, विनय पांडे आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी कलशों में जल भरवाया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर पहुंचीं और यज्ञशाला में कलश को स्थापित किया गया. इसके बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं आरती हुई. 27 फरवरी को देवी पूजन, नगर भ्रमण, शैय्याधीवास, 28 फरवरी को वेदी पूजन, महास्नान, प्राण प्रतिष्ठा के बाद अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी. मौके पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा. कलश यात्रा में बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, भाकपा नेता सुजीत कुमार घोष, मुन्ना सिंह, मंदिर कमेटी के भरत पासवान, वासुदेव महतो, वीरेंद्र पंडित, रामवृक्ष प्रसाद, टेकलाल महतो, दयाल महतो, बबलू रवानी, धनी राम महतो, तुलाराम महतो, अमर कुमार, उमेश ठाकुर, रतन ठाकुर, छोटन ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >