मरीजों से अच्छा व्यवहार भी इलाज का हिस्सा, निजी अस्पतालों की कार्यशाला में दिया संदेश

बोकारो में आयोजित कार्यशाला में प्रभात रंजन ने कहा कि मरीजों के साथ मधुर और सरल व्यवहार करना स्वास्थ्यकर्मियों का पहला कर्तव्य है।

बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित कृष्णा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में गुरुवार को प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 'मरीजों के प्रति रखें मधुर व्यवहार' पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि एसोसिएशन अध्यक्ष कुमार प्रभात रंजन व कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

एसोसिएशन के अध्यक्षश्री ने कहा स्वास्थ्यकर्मियों की पहली पहचान मरीजों के समक्ष सरल व्यवहार है. सरल व्यवहार से मरीज मानसिक रूप से आधा स्वस्थ्य हो जाता है. शारीरिक परेशानी में सरल व्यवहार महरम का काम करती है.

अस्पताल आनेवाले मरीजों से किसी भी हाल में रूखा व्यवहार नहीं करें. सामान्य बीमारी को खत्म किया जा सकता है, लेकिन गंभीर बीमारी से पीडित मरीजों को व्यवहार राहत पहुंचती है.

वहीं, कोषाध्यक्ष जितेंद्र ने कहा अस्पताल आनेवाले मरीजों को कभी भी स्वास्थ्य सेवा प्रदान किये बिना वापस नहीं भेजें. आपका दायित्व लोगों की सेवा करना है. स्वास्थ्य एक ऐसा क्षेत्र है, जिस पर लोगों की आशा और उम्मीद टीकी होती है.

हर कोई स्वस्थ्य होने की उम्मदी लेकर अस्पताल आता है. हमें उनकी उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करना चाहिए. मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य व स्वासथ्यकर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >