एसपी के निर्देश पर बोकारो के कई क्षेत्रों में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान छह महीने में बोकारो पुलिस ने जिला के 116 सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों को नशा मुक्ति, यातायात नियम, रोड सेफ्टी, पोक्सो एक्ट, डायल 112, डायल 1930, साइबर अपराध से बचने के तरीके बताये.
नशा नाश का जड़
अभियान के दौरान बच्चों को बताया गया कि नशा नाश का जड़ है. घर-परिवार या आस-पडोस में होने वाले नशे का विरोध करें. कोई परेशान करे, तो तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत करें. यातायत नियमों का हमेशा पालन करें. ताकि बढ रही दुर्घटनाओं की संख्या पर काबू पाया जा सके. रोड सेफ्टी आपके जीवन को सुरक्षित बनाता है. गुड टच व बैड टच की फिलिंग को समझें. आपके परिचित हो या अपरिचित. आपके साथ गंदा व्यवहार करते हैं, तो परिवार के सदस्यों को तुरंत जानकारी दें.
सावधानी से करें सोशल साइट का इस्तेमाल : एसपी
एसपी नाथू सिंह मीणा, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने साइबर अपराध से बचने की सलाह दी. एसपी मीणा ने कहा साइबर अपराध के शिकार लोग लगातार हो रहे है. आप भी सोशल साइट का इस्तेमाल सावधानी से करें.
किसी भी अनजाने से दोस्ती करने से पहले घरवालों को जरूर जानकारी दे. अनजाने लोगों से सोशल साइट पर दोस्ती आपको संकट में डाल सकता है. किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत 112 नंबर व साइबर अपराध से बचने के लिए 1930 नंबर पर डायल करें.
