पीएम मोदी ने महिलाओं का बढ़ाया है सम्मान : सुनीता चौधरी

पीएम मोदी ने महिलाओं का बढ़ाया है सम्मान : सुनीता चौधरी

गांधीनगर. गिरिडीह सीट के एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थन में उनकी पत्नी रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने फुसरो शांति नगर, कल्याणी, मोदी धौड़ा, बोकारो कोलियरी पुराना एक्सकैवेशन शिफ्टिंग एरिया, चार नंबर रथ मंदिर, गोविंदपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. चार नंबर में आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है. समाज के हर वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है. श्री चौधरी गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ संकल्पित हैं. भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि इस बार भी श्री चौधरी की रिकाॅर्ड मतों से जीत होगी. मौके पर गोला प्रखंड प्रमुख गीता देवी, आजसू की केंद्रीय कमेटी सदस्य सविता रानी महतो, रमा देवी, शक्ति प्रसाद महतो, महेंद्र चौधरी, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा महतो, हेमंत तांती, भाजपा नेत्री भारती देवी, दिनेश भारती, रमेश रवानी, मुकेश सहानी, आनंद साव, मनोज महतो, दरकू सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >