पिंड्राजाेरा : पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के रागाडीह गांव की घटना, देर शाम घर से निकले थे रामधन मांझी

पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के रागाडीह गांव से कुछ दूर एक पेड़ से लटकता शव पिंड्राजोरा पुलिस ने सोमवार को बरामद किया. शव की पहचान थाना क्षेत्र के सुनता पंचायत अंतर्गत रागाडीह गांव के रामधन मांझी (55 वर्ष) के रूप में की गयी. रामधन की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बिना बताये रविवार की शाम घर से निकल गये थे. खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला. फिर सोचा कि कहीं गये होंगे और वापस आ जाएंगे. सुबह किसी ने बताया कि रस्सी के सहारे उन्होंने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी है. आशंका जतायी जा रही है कि उसने आत्महत्या की. रामधन निसंतान था. सूचना पाकर पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार एवं सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंप दिया तथा आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

बाइक से गिरकर युवक घायल

पेटरवार. पेटरवार – तेनु मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत के ओबरा जंगल के पास सोमवार को बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाने के कारण एक युवक घायल हो गया. सूचना पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के उतासारा पंचायत के बांगा गांव निवासी हीरालाल कमार (30 वर्ष) ओरदाना से मंडा पूजा देखकर बाइक से अपने घर बांगा लौट रहा था कि उसने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >