पेटरवार के जरूवाटांड़ मंदिर में धूमधाम से मना छाता पर्व, भगवान इंद्र की पूजा कर मांगी अच्छी बारिश

पेटरवार प्रखंड के जरूवाटांड़ मंदिर में छाता पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर इंद्र देव की पूजा-अर्चना कर अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना की गई. मंदिर परिसर में लगे मेले में भी लोगों की खासी भीड़ उमड़ी.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत जरूवाटांड़ मंदिर में गुरुवार को छाता पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान इंद्र की पूजा-अर्चना की तथा अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

मेले में उमड़ी आसपास के लोगों की भीड़

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया. मेले में स्थानीय दुकानदारों ने मिठाई, खिलौने और अन्य सामानों की दुकानें सजायीं. लोगों ने मेले में खरीदारी की.

ये भी पढ़ें: करम आखड़ा में शंकरडीह करमा की टीम रही अव्वल, 20 से अधिक झूमर टीमों ने लिया था हिस्सा

मेले में बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने और पूजा-अर्चना करने पहुंचे. पूरे परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेश्वर महतो

मैं नागेश्वर महतो 1992से प्रभात खबर से पेटर वार से जुडा हूँ, 7903449961

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >