Bokaro News : मालगाड़ी से कोयला उतारने के दौरान हाइटेंशन तार से झुलसा व्यक्ति

Bokaro News : सीसीएल ढोरी एरिया की अमलो रेलवे साइडिंग में मालगाड़ी पर चढ़ कर कोयला उतारने के दौरान हाइ टेंशन तार की चपेट में आकर सिकंदर खान घायल हो गया.

फुसरो, बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल ढोरी एरिया की अमलो रेलवे साइडिंग में मंगलवार को मालगाड़ी पर चढ़ कर कोयला उतारने के दौरान हाइ टेंशन तार की चपेट में आकर पांच नंबर धौड़ा निवासी सिकंदर खान (50 वर्ष) घायल हो गया. उसका सिर हाइटेंशन तार में सटा था और वह मालगाड़ी से गिर गया था. स्थानीय लोगों ने उसे केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. यहां इलाज चल रहा है. मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गयी. पुलिस जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >