Bokaro News : बालू चोरों के कारण कई गांवों के लोग प्यासे, फूटा आक्रोश

Bokaro News : दामोदर नदी से अवैध बालू खनन के कारण इंटेक वेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है और कई गांवों में पेयजल की आपूर्ति ठप है. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने अवैध बालू लदे कई ट्रैक्टरों को नदी में रोक दिया और चाबियां छीन ली.

कथारा. असनापानी गांव के पास दामोदर नदी से अवैध बालू खनन के कारण इंटेक वेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है और असनापानी, कथारा बस्ती, तुरी, यादव टोला सहित कई गांवों में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गयी है. इससे गुस्साये असनापानी के ग्रामीणों ने मंगलवार को अवैध बालू लदे कई ट्रैक्टरों को नदी में रोक दिया और चाबियां छीन ली. बाद में मौका पाकर ट्रैक्टरों के चालकों ने डायरेक्ट इंजन में कनेक्शन जोड़ कर ट्रैक्टरों को लेकर भाग गये. ग्रामीणों ने कहा कि नदी के पूर्वी छोर से (पेटरवार) नदी से दिन-रात अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है. इसके कारण नदी की गहराई अधिक हो गयी और पश्चिमी छोर में झारखंड सरकार की पेयजलापूर्ति योजना को लेकर बनाये गये इंटेक वेल तक पानी का बहाव बंद हो गया है. कई बार जेसीबी से बालू का मेढ़ बना कर इंटेक वेल का पानी लाया गया. लेकिन रात में मेढ़ का बालू उठा कर ले जाया जाता है. इसके कारण एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है.

पुलिस ने ट्रैक्टरों का रास्ता रोका

इधर, सूचना मिलने पर कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति और पेटरवार थाना की पुलिस और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक-दो दिनों के अंदर जेसीबी से बालू हटा कर इंटेक वेल तक पानी पहुंचाया जायेगा. साथ ही नदी के किनारे मिट्टी काट कर ट्रैक्टरों के आने का रास्ता रोक दिया गया. मौके पर शाने रजा, आलम रजा, रहमत आलम, गुलिस्ता कमाल, पंचायत प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार, सर्जन चौधरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >