Bokaro News : श्रीराम का वनवास देख भावुक हुए लोग

Bokaro News : चिन्मय विद्यालय में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया.

चिन्मय विद्यालय बोकारो में शुक्रवार को किंडरगार्टन ग्रेजुएशन और ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया. अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कक्षा प्रेप के विद्यार्थियों ने वेस्टर्न नृत्य और नर्सरी और प्री-नर्सरी के बच्चों ने जंगल डांस प्रस्तुत किया. ग्रैंड पेरेंट्स के लिए रोचक खेलों का आयोजन किया गया. खेलों में भाग लेने वालों को सचिव महेश त्रिपाठी ने उपहार भेंट किया. मुख्य आकर्षण कक्षा पहली व दूसरी के छात्रों का रामायण मंचन रहा. वनवास प्रसंग देख कर ग्रैंड पेरेंट्स भावुक हो गये. इसके बाद कार्यक्रम में एक खास वीडियो दिखायी गयी, जिसमें प्रेप के बच्चों के उनके दादा-दादी व नाना-नानी के साथ तस्वीरें थीं. खास पीपीटी दिखायी गयी, जिसमें स्वामी स्वरूपानंद पीएम नरेंद्र मोदी को चिन्मय मिशन के अमृत उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण देते दिखे. कार्यक्रम का संचालन कोमल पुनित दोषी व रूपाली श्रीवास्तव ने किया. मौके पर कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा व उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार सहित प्री प्राइमरी विंग के विद्यार्थी, अभिभावक उपस्थित थे.

प्राचार्य श्री शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ग्रैंड पेरेंट्स यानी दादा-दादी और नाना-नानी की भूमिका अहम होती है. उनके आशीर्वाद और प्यार से बच्चों में नित्य नयी ऊर्जा का संचार होता है. उनकी सुनायी कहानियां कई बार स्कूली ज्ञान से अधिक सीख दे जाती हैं. कक्षा प्रेप के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह हुआ. सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया. सचिव श्री त्रिपाठी ने कहा कि घर में ग्रैंड पैरेंट्स के होने से विद्यार्थी अपनी संस्कृति और अपने विरासत से जुड़े रहते हैं. धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य ने किया.

खेल के मैदान से प्रगति तक विषय पर शिविर आयोजित

श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में खेल के मैदान से प्रगति तक विषयक शिविर का आयोजन हो रहा. शिविर 30 मार्च तक चलेगा. इसमें छात्र वालीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, शतरंज, एथलेटिक्स व कैरम सहित विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं. स्कूल कमेटी के अध्यक्ष पी राजगोपाल ने छात्रों को ऐसी गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाने और जिम्मेदार व सक्षम नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया. महासचिव इएस सुसीलन, कोषाध्यक्ष बालाचंद्रन व निदेशक मंडल के सदस्य सुरेश कुमार केए व डॉ सुरेश बाबू ने बच्चों को उत्साहित किया. उपाध्यक्ष शशीन्द्रन करात व मोहनन आरण् नायर ने विद्यार्थियों से शिविर में अनुशासन व प्रत्येक गतिविधि में उत्कृष्टता प्राप्त की बात कही. सुरेश कुमार केए ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उनमें एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >