Bokaro News : लोकल सेल से जुड़े लोगों ने ट्रांसपोर्टिंग रोकी

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके एरिया अंतर्गत एकेके ओसीपी में लोकल सेल से जुड़े लोगों ने ट्रांसपोर्टिंग रोक दी.

सीसीएल बीएंडके एरिया अंतर्गत एकेके ओसीपी में लोकल सेल से जुड़े लोगों ने रविवार को कांटा घर के पास ट्रांसपोर्टिंग का काम रोक दिया और विरोध प्रदर्शन किया. सेल से जुड़े ट्रक ऑनर, डीओ होल्डर, लिफ्टर, चालक, खलासी, लोडिंग मजदूर इसमें शामिल थे. ट्रक ऑनर एसोसिएशन के मो शहनवाज ने कहा कि इस माह लोकल सेल के लिए एक लाख 20 हजार टन आरओएम कोयले का ऑफर आया. दो निजी कंपनियों द्वारा प्रबंधन से सांठ-गांठ कर 40-40 हजार टन कोयले की बिडिंग की गयी. बाकी बचे 40 हजार टन कोयले की बिडिंग छोटे-छोटे व्यापारियों ने की, जो 100, 200, 500, 1000 टन कोयला लगाते हैं. इनसे यहां के लगभग 700 ट्रक मालिक और उससे जुड़े ड्राइवर, खलासी, लिफ्टर के अलावे ऊपरघाट एवं कुरपनिया, गांधीनगर, संडे बाजार, कुरपनिया बस्ती के हजारों लोडिंग मजदूरों की रोजी-रोटी चलती है. परंतु अक्सर बड़ी-बड़ी कंपनियां बिडिंग कर हाइवा से कोयला रेलवे साइडिंग ले जाती है और ज्यादा मुनाफा कमाती हैं. कहा कि लोकल सेल में जो कोयला का ऑफर आता है, उसे प्रबंधन द्वारा भी देने में आनाकानी की जाती है. इस बार भी छोटे-छोटे डीओ होल्डरों को कोयला उठाव को लेकर मुख्यालय से आदेश नहीं मिला है, जिससे हजारों लोग रोजगार के इंतजार में बैठे हैं. कहा कि पूर्व में भी इस तरह की हरकत हुई थी और उसका विरोध हुआ था.

प्रबंधन ने दिया वार्ता का आश्वासन

इधर, एरिया के एसओ माइनिंग केएस गेवाल, खान प्रबंधक सुमेधानंदन, सेल मैनेजर राजीव रंजन कांटा घर पहुंचे और लोकल सेल से जुड़े लोगों से बात की. कहा कि दो दिन बाद संबंधित ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के प्रतिनिधि एवं सेल से जुड़े लोगों के बीच वार्ता होगी और जो लोकल सेल के हित में होगा, वह किया जायेगा. इधर सेल से जुड़े लोगों ने कहा कि वार्ता में प्रबंधन द्वारा मौखिक नहीं लिखित आश्वासन मिलना चाहिए. मौके पर आजसू नेता वुचू सिंह, रिजवान, कलंदर, जुबेर, मंटू, राजा बाबू, इनाम, सतीश सहाय, सनि नायर, राजेश पासवान, धर्मेश रवानी, तौफीक, इरफान, नसीम, दिनेश, रफीक अंसारी, मुन्ना सिन्हा, मुन्ना सिंह, मदन मुकेश, उदय कुमार, मो चांद, कमाल अंसारी, महादेव रविदास, जलील अंसारी, नंदू सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >