अनाथ बच्चों को वाटर पार्क घुमाया, भोजन कराया

वाटर पार्क में बच्चों ने जमकर मस्ती की. लजीज व्यंजनों का स्वाद भी लिया.

बेरमो फोटो जेपीजी 13-22 अनाथ बच्चों के साथ समाजसेवी अनिल अग्रवाल.

गांधीनगर.

अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष व समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने दर्जनों अनाज बच्चों को रामगढ़ रांची रोड स्थित वाटर पार्क का भ्रमण कराया. वाटर पार्क में बच्चों ने जमकर मस्ती की. लजीज व्यंजनों का स्वाद भी लिया. श्री अग्रवाल ने कहा कि अनाथ बच्चों की खुशी देखकर हमलोगों को भी काफी खुशी हो रही है. जरूरतमंदों की सेवा से आनंद मिलता है. इसमें संस्था के संरक्षक अनिल मोदी तथा वाटर पार्क प्रबंधन का भी काफी सहयोग रहा.

गोविंदपुर ए पंचायत भवन में प्रशिक्षण आरंभ

बोकारो थर्मल.

गोविंदपुर ए पंचायत सचिवालय में एमइपीएससी के तहत आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका का प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया. प्रशिक्षण पूजा कुमारी द्वारा दिया गया. इस दौरान बहुत सारी गतिविधियों से अवगत कराया गया. पहले सत्र में सेविका व दूसरे सत्र में सहायिका एवं सहिया को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर सेविका गीता देवी, अनिता कुमारी, रुक्मणी देवी, तबस्सुम आरा, आरती चंद्रा, तबस्सुम अली, लीलावती देवी, सीमा देवी, कुमारी प्रेमलता, अरुमिता सेन, सोनी गुप्ता आदि थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >