Bokaro News : ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ने का निर्देश

Bokaro News : बोकारो में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक हुई.

जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध कारोबार रोकने को लेकर सोमवार को अपर समाहर्ता (एसी) मो मुमताज अंसारी ने समाहरणालय में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक की. कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित व प्रभावी कार्रवाई करनी होगी. ड्रग्स की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठायें. संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाये. सिटी डीएसपी आलोक रंजन, एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह, एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह व ड्रग इंस्पेक्टर को समन्वय स्थापित करते हुए जिले में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया.

पोस्टल विभाग व कुरियर कंपनियों को अलर्ट करने को कहा

पोस्टल विभाग व कुरियर कंपनियों को अलर्ट करने का निर्देश दिया. कहा कि कई बार नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए पार्सल सेवा का भी उपयोग किया जाता है. संदिग्ध पार्सल या गतिविधि सामने आती है, तो सूचना तत्काल प्रशासन व पुलिस विभाग को दी जाये. चेक पोस्ट को सक्रिय करते हुए वाहनों की नियमित जांच की जाये. प बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. बैठक में आइबी डीएसपी स्नेहा गडकड़ी, डीइओ जगरनाथ लोहरा, डीएसइ अतुल कुमार चौबे, एडीपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, उत्पाद निरीक्षक सन्नी तिर्की आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >