Bokaro News : कोल माइंस खोले जाने के प्रस्ताव का विरोध

Bokaro News : डाकासाड़म में प्रस्तावित कोलियरी के मामले में विरोध शुरू हो गया है.

गोमिया अंचल अंतर्गत लालगढ़ कोल ब्लॉक के तहत डाकासाड़म में प्रस्तावित कोलियरी के मामले में ग्रामीण रैयतों ने विरोध शुरू कर दिया है. रूंगटा नामक कंपनी को यहां कोल माइंस आवंटित हुई है. शुक्रवार को तिलैया स्थित सरकारी विद्यालय के समीप गांवों के रैयत ग्रामीणों की बैठक हुई. कहा गया कि कोल माइंस के संबंध में ग्रामीणों से कोई संवाद नहीं किया गया है. दलालों के माध्यम से कुछ ग्रामीणों को बरगलाया जा रहा है. रूंगटा कंपनी को एक इंच जमीन नहीं देंगे. दलालों को भी सख्त चेतावनी दी गयी. बताया गया कि रविवार को भी ग्रामीणों की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जायेगी. मौके पर पूर्व मुखिया बालेश्वर महतो, पंकज चौधरी, शैलेश कुमार, जयलाल महतो, राजेश महतो, अशोक महतो, पुनीत महतो, कुलदीप महतो, अरुण रजवार, राजेंद्र महतो, रामदेव महतो, सुरेंद्र महतो, कैलाश महतो, रतिराम मांझी, महालाल किस्कू, रति किस्कू, राजन महतो, आशीष महतो, भीम महतो, महावीर महतो, जीवाधन महतो, प्रकाश महतो, विनोद महतो सहित कई ग्रामीण थे.

हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ एवं विस्थापित बेरोजगार समिति की बैठक

कथारा स्थित कृष्ण चेतना क्लब परिसर में शनिवार को हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ एवं विस्थापित बेरोजगार समिति की बैठक हुई. सीसीएल कथारा कोलियरी में आरओएम रोड सेल में स्थानीय ग्रामीण विस्थापितों की भागीदारी को लेकर डीओ होल्डरों व लिफ्टरों के साथ समन्वय स्थापित कर सेल संचालन कमेटी का पुनर्गठन करने पर चर्चा की गयी. बैठक में बालेश्वर गोप, मथुरा यादव, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश्वर रविदास, इकबाल अहमद, प्रदीप यादव, नेमचंद यादव, ज्ञानेश्वर यादव, मंटू यादव, जगदीश घोष, शिवनंदन यादव, मिहिलाल मरांडी, भुनेश्वर रजवार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >