Bokaro News : बिना डीजे रामनवमी जुलूस निकालने के फरमान का विरोध

Bokaro News : रामनवमी अखाड़ा समितियों की संयुक्त बैठक हुई.

बोकारो की रामनवमी अखाड़ा समितियों की संयुक्त बैठक बुधवार को सेक्टर तीन थाना मोड़ शिव मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता बजरंग विजय अखाड़ा समिति के संजय पांडे ने की. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा बिना डीजे के रामनवमी जुलूस निकालने का दिया गया तुगलकी फरमान सनातन के मनोबल को कुचलने का प्रयास है. यह राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति का नतीजा है. सरकार और प्रशासन के ऐसे नियम समाज के लिए अव्यावहारिक, हास्यास्पद व दुर्भाग्यपूर्ण भी हैं. ऐसे ही नियम व नीति बनाने चाहिए, जिसका पालन व्यावहारिक हो. कुमार अमित ने कहा कि बोकारो विधायक श्वेता सिंह का इस विषय पर सदन में चुप रहना दुर्भाग्यपूर्ण है.

प्रशासनिक अधिकारियों से की जायेगी वार्ता

बैठक में अखाड़ा समितियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिल इस फरमान को वापस लेने की मांग करने का निर्णय लिया है. बैठक का संचालन बजरंग अखाड़ा समिति के नागेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन श्री राम मंडली अखाड़ा समिति के सुनील कुमार ने किया. बैठक में नवीन सिंह, केएल गुप्ता, अशोक कुमार, रामाश्रय प्रसाद, संजीव कुमार, जन्मजय गोस्वामी, संतोष पंडित, राजेश साह, लाल बाबू कुमार, कुन्दन कालिन्दी, विवेक कुमार, राजू सिंह, राहुल, सुनील मिश्रा, एके सिंह, बीएन प्रसाद, हरि सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >