Bokaro News : अवैध कोयला जब्त करने पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने रोका

Bokaro News : जरीडीह बस्ती डीहवा में अवैध कोयला जब्त करने अधिकारी व पुलिस पहुंचे तो अधिकारियों को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा.

गांधीनगर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बस्ती डीहवा में शनिवार की दोपहर बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सीआइएसएफ तथा पुलिस अवैध कोयले के खिलाफ छापामारी करने पहुंचे तो अधिकारियों को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा. यहां जमा कर रखा गया कोयला को उठाने का विरोध करने लगे. उनलोगों का कहना था कि वह जलावन के लिए कोयला लाते हैं, बेचते नहीं हैं. कहा कि हम लोगों की जमीन सीसीएल द्वारा अधिग्रहित की गयी है. इसके बदले नौकरी और मुआवजा नहीं मिला है. हम लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है. गांधीनगर थाना प्रभारी पिंटू महथा, सीसीएल बीएंडके एरिया के सुरक्षा अधिकारी दिनेश्वरन मांझी, सीआइएसएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार झा ने ग्रामीणों को समझाया कि उपायुक्त के निर्देश पर अवैध कोयले को लेकर कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन को अपना काम करने दें, इसमें बाधा उत्पन्न नहीं करें. आपकी जायज मांगे उचित पटल पर रखी जायेगी. इसके बाद अलग-अलग जमा कर रखे गये 10 टन कोयला को जब्त कर ट्रक में लोड कर ले जाया गया.

चार टन अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार

बेरमो. पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात को कडरूखुटा जंगल में छापामारी कर चार टन अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त किया. साथ ही दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया.थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को तेनुघाट जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >