ललपनिया. डीवीसी कोनार परियोजना प्रबंधन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया. अधिकारियों और कर्मियों ने विभिन्न कार्यालयों की सफाई की. कर्मियों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. मौके पर परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह, प्रबंधक गोपाल महतो, चंद्रशेखर, प्रसाद, डॉ बीएन मंडल, सुनील कुमार, गोपाल प्रसाद, प्रवीण कुमार, राजेश्वर कुमार रजक, राकेश कुमार, मुनेश्वर लाल, संजय दास, राज आलोक, दिनेश किस्कू, विवेक आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
