कार्यालय आपका है... कार्य संस्कृति अच्छी रहने पर तारीफ आपकी ही होगी

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य संस्कृति व स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।

संवाददाता, बोकारो

बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोपहर में समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालय व शाखा का औचक निरीक्षण किया. कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर समयबद्ध उपस्थिति की समीक्षा की.

उपायुक्त ने विकास शाखा, योजना शाखा, ग्रामीण विकास शाखा, गोपनीय कार्यालय, एनडीसी कार्यालय व एडीडीएस कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्य संस्कृति व अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने समाहरणालय के प्रथम तल्ले पर स्थित शौचालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने व स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी व कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित पाए गए. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस डॉ अरविंद राधाकृष्णन, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार, डीडीएमओ शक्ति कुमार व अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >