Bokaro News : चास के मेयर व पार्षदों का शपथ ग्रहण 17 को

Bokaro News : चास के मेयर समेत पार्षदों का शपथ ग्रहण 17 मार्च को होगा.

चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर समेत पार्षदों का शपथ ग्रहण और डिप्टी मेयर का चुनाव 17 मार्च को होगा. यह जानकारी सोमवार को निगम की निर्वाची पदाधिकारी सह चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने सोमवार को दी. समाहरणालय सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 17 मार्च को 11:00 बजे चास नगर निगम कार्यालय में बैठक होगी. मेयर के बाद पार्षदों को शपथ दिलायी जायेगी. शपथ प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल- हजारीबाग द्वारा दिलायी जायेगी.

डिप्टी मेयर के चयन की प्रक्रिया भी होगी

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद डिप्टी मेयर के चयन की प्रक्रिया होगी. 11:30 से 11:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल होगा. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 11:45 बजे से 12:00 बजे तक होगी. 12 बजे से 12:15 बजे तक वैध अभ्यर्थियों की सूची तैयार होगी. 12:30 बजे तक नाम वापसी का समय होगा. मतपत्र की तैयारी 12:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी. 12:45 से 01:15 तक मतदान होगा. 01:45 बजे तक मतगणना होगी. परिणाम की घोषणा व निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण 01:45 बजे से 02:00 बजे तक होगा. निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को समान मत प्राप्त होता है, तो लॉटरी के माध्यम से विजेता का निर्णय किया जायेगा. निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद डिप्टी मेयर काे मेयर द्वारा शपथ ग्रहण 02:10 बजे दिलायी जायेगी. मतदान से पहले वार्ड पार्षदों को वैध व अवैध मत के संबंध में जानकारी व प्रशिक्षण भी दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >