अब डुमरी से जीत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता : चंद्रप्रकाश

अब डुमरी से जीत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता : चंद्रप्रकाश

नावाडीह. भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड भाजपा कार्यालय में समारोह आयोजित कर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का स्वागत किया. समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गोविंद महतो व संचालन आजसू अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने किया. इससे पूर्व सांसद ने बिनोद चौक स्थित स्व बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कहा कि गिरिडीह लोकसभा सहित झारखंड के हर गांव के चहुंमुखी विकास के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य करने की जरूरत है. चार-पांच माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होना है. झामुमो व कांग्रेस की वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार व लूट चरम पर है. मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन व मंत्री रहे आलमगीर आलम जेल पहुंच गये हैं. राज्य के विकास के लिए एनडीए की सरकार बनाना होगा. अब डुमरी विधानसभा में भी एनडीए का परचम लहराना है. इसकी तैयारी में अभी से कार्यकर्ता जुट जाएं.

मौके पर भाजपा के जिला मंत्री दशरथ महतो, निर्मल महतो, फूलचंद किस्कू, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष जयलाल महतो जैली, सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, जिप सदस्य महेंद्र साव, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, संतोष प्रजापति, रणविजय सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, सीताराम पांडेय, भोला रवानी, नारायण कानू, रूपलाल हांसदा, आजसू के सोनू कुमार चौधरी, अर्जुन महतो, परमेश्वर महतो, दीपू अग्रवाल, दीपक कुमार, विजय महतो , जगरनाथ महतो, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >