दुष्कर्म के बाद नौ वर्षीया बच्ची की गला दबा कर हत्या

-पेटरवार थाना के ओरदाना पंचायत क्षेत्र की घटना

पेटरवार.

पेटरवार थाना क्षेत्र की ओरदाना पंचायत अंतर्गत एक आदिवासी बहुल गांव में शनिवार की रात्रि नौ वर्षीया एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. बताया जाता है कि बच्ची अपनी दादी के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने शनिवार को प्रखंड की अरजुआ पंचायत के एक गांव से आयी थी. रात का खाना खाने के बाद बच्ची अचानक लापता हो गयी. परिजनों और ग्रामीणों ने रात भर बच्ची की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर बच्ची का शव पड़ा देखा. उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. घटना की जानकारी पेटरवार पुलिस और बच्ची के परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देख कर रोने-बिलखने लगे.

साक्ष्य छुपाने की नीयत से हत्या की आशंका :

घटना की सूचना पर रविवार की सुबह पेटरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनाें तथा ग्रामीणों से वारदात के बारे में पूछताछ की. बेरमो के पुलिस उपाधीक्षक वशिष्ठ नारायण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों तथा पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली. प्रथमदृट्या आशंका जतायी जा रही है कि दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से आरापी ने गला दबा कर बच्ची की हत्या कर दी होगी. पेटरवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >