Bokaro News : यक्ष्मा पर बेहतर कार्य के लिए नौ सीएचओ सम्मानित

Bokaro News : विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विश्व यक्ष्मा दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद व संचालन यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने किया. उद्घाटन जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, आरसीएच पदाधिकारी डॉ एस टुडू, बोकारो विधायक प्रतिनिधि कुमार प्रभात रंजन आदि ने किया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रखंडों में लगातार यक्ष्मा मरीज खोज अभियान चला कर यक्ष्मा मुक्त पंचायत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. सभी प्रखंड के जनप्रतिनिधि अभियान में योगदान करेंगे.

डॉ प्रसाद ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनाये जायेंगे, जो इलाजरत यक्ष्मा मरीजों को गोद लेंगे. बीएसएल, डीवीसी व डालमियां सीमेंट को निक्षय मित्र बन कर यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषाहार वितरण करने पर सम्मानित किया गया. बीएसएल के पिरामल स्वास्थ्य को उत्कृष्ट सहयोग सम्मान दिया गया. इसके अलावे सभी ब्लॉक में यक्ष्मा पर बेहतर कार्य करने के लिए नौ सीएचओ को सम्मानित किया गया. इससे पूर्व अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दो यक्ष्मा जागरूकता रथों को रवाना किया. मौके पर चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

कई जगह गोष्ठी का आयोजन

बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित कृष्णा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल व को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित कृष्णा नर्सिंग होम में विश्व यक्ष्मा दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. दोनों जगह उद्घाटन डॉ कुसुम प्रकाश व संचालक जितेंद्र कुमार ने किया. डॉ प्रकाश ने कहा कि एक सप्ताह से अधिक दिनों तक खांसी रहने पर जांच करायें. यक्ष्मा होने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा का कोर्स पूरा करें. यक्ष्मा से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है. जितेंद्र ने कहा कि यक्ष्मा मरजों को पौष्टिक खाद्य पदार्थ लेना चाहिए. मौके पर पूनम झा, करण कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >