V‍ideo: बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी

Naxal Encounter: बोकारो जिले के ललपनिया स्थित संतालियों के वेटिकन कहे जाने वाले लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस की सोमवार तड़के नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी. भीषण मुठभेड़ में कम से कम 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. हालांकि, अभी इसकी आधारिक पुष्टि नहीं हुई है. गोलीबारी के डर से जंगल से महुआ और लकड़ी चुनने के लिए निकले लोग डरकर अपने-अपने घरों को भाग गये. पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है.

Naxal Encounter| महुआटांड़ (बोकारो), रामदुलार पंडा/रंजीत कुमार : बोकारो जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोमवार सुबह-सुबह पुलिस की नक्सलयों से मुठभेड़ हो गयी. इसमें 8 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिरिया है. डीआईजी कोयलांचल ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया है कि जिले के ललमटिया से सटे चोरगांवां में लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के निकट भीषण मुठभेड़ हुई. तुलबुल से लेकर ललपनिया तक जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

लुगु बुरु पहाड़ की तलहटी में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़.

ललपनिया के चोरगांवां के सोसो टोला के पास हुई मुठभेड़

सोमवार 21 अप्रैल तड़के 4 बजे से ललपनिया से सटे चोरगांवां के सोसो टोला के निकट लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हो रही है. दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है. मुठभेड़ के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चल रहीं हैं. समाचार लिखे जाने तक सैकड़ों राउंड गोली चली है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फायरिंग क आवाज सुन जंगल से अपने घर भागे लोग

मुठभेड़ शुरू होते ही चोरगांवां से लेकर ललपनिया तक फायरिंग की आवाज सुनाई देने लगी. जंगल में महुआ चुनने और मवेशियों के लिए चारा लेने गए ग्रामीण भागकर अपने घर आ गये. नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर के बाद बड़ी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाकर जंगल की घेराबंदी कर दी गयी है.

मुठभेड़ के बीच वाहन चेकिंग अभियान चलाते सुरक्षा बल के जवान. फोटो : प्रभात खबर

9 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, मुंडा टोली मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान तेज

मुठभेड़ की सूचना के बाद घटना के दौरान बाद गोमिया ललपनिया मुख्य पथ पर तुलबुल सिदो कान्हू चौक के पास और ललपनिया में मुंडा टोली मोड़ के पास जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. एक-एक वाहन की डिक्की और सामानों की जांच की जा रही है.

फायरिंग लगातार जारी, नक्सलियों की संख्या कन्फर्म नहीं : एसपी

इधर, बोकारो के एसपी मनोज सावर्गियारी ने प्रभात खबर को बताया कि लुगु पहाड़ की तलहटी में पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है. कितनी संख्या में नक्सली हैं, इसकी सटीक संख्या के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता. एसपी ने कहा कि पुलिस से नक्सलियों को घेर रखा है. लगातार फायरिंग चल रही है. क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चल रहा है. हम नक्सलियों की सफाई में जुटे हैं. हमारे जवान लगातार चारों तरफ से नक्सलियों पर गोलियां दाग रहे हैं. सुबह से पुलिस बल की ओर से नक्सलियों पर फायरिंग की जा रही है. हताश नक्सलियों को जल्दी काबू में कर लिया जायेगा.

मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की डीआईजी ने की पुष्टि

डीआईजी कोयलांचल सुरेंद्र कुमार झा ने 8 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि है कि सरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है. इनके पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कई घंटे से लुगू पहाड़ की तलहटी में लगातार फायरिंग चल रही है. नक्सली कमजोर पड़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जंगल में जितने भी नक्सली होंगे, हम सभी से कहेंगे कि वे सरेंडर कर दें. अगर वे गोलीबारी करते रहेंगे, तो हमारे जवान सभी को मार गिरायेंगे.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

Road Accident : बारात से लौट रही कार को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, रोड जाम

Jharkhand Weather Today: बढ़ने लगा झारखंड का तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >