Bokaro News: ऊंचाई पर कार्य में सुरक्षा सर्वोपरि

Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रोजेक्ट्स विभाग में सुरक्षा सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले कर्मी किये गये सम्मानित.

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रोजेक्ट डिवीजन में सुरक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) वीएन त्रिपाठी व महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) हरि शंकर सिंह थे. अधिकारियों व कार्मिकों ने सुरक्षा की शपथ ली. कार्यस्थल पर सुरक्षा के विभिन्न मानकों पर चर्चा की गयी, जिसमें विशेष रूप से ऊंचाई पर कार्य करने से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बल दिया गया. अधिकारियों ने बेहतर हाउसकीपिंग बनाये रखने व किसी भी असुरक्षित स्थिति को देखने पर कार्य को तत्काल रोकने की महत्ता को रेखांकित किया. श्रमिकों ने सुरक्षा कविताओं व नारों से प्रेरित किया. जोखिम निवारण व सुरक्षा जागरूकता पर विचार साझा किया. महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. सुरक्षा सुधार की दिशा में उनके बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किये. कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) राजेश शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन प्रोजेक्ट सेफ्टी विभाग के निखिल कुमार (ओसीटी) ने किया. मौके पर विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, इंजीनियर-इन-चार्ज व जोनल सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >