Bokaro News : नर्रा पांच दिवसीय महायज्ञ शुरू, निकली कलश यात्रा

Bokaro News : चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत नर्रा पंचायत के कोरकोटा गांव में पांच दिवसीय यज्ञ रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ.

फुसरो नगर, चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत नर्रा पंचायत के कोरकोटा गांव में लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय अनुष्ठान सह महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. 351 कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं. नर्रा रोड साइड, गादी बस्ती. बेहराटांड़ का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा कोकोटा जोरिया पहुंची. यहां आचार्य नरेश पांडेय, बसंत पांडेय, लखन पांडेय ने कलशों में जल भराया. इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप लौटी और कलशों को स्थापित किया गया. मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, पंचांग पूजन, अग्नि प्रवेश और आरती आदि अनुष्ठान हुए. मुख्य यजमान चिंतामणि महतो व प्यारी देवी और लालचंद महतो व छाया कुमारी हैं. कलश यात्रा के दौरान राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. कलश यात्रा में निरंजन महतो, शिव चरण महतो, दशरथ महतो, कृष्णा महतो, सुरेश महतो, सुनील महतो, अधव किशोर दशौंधी, चुरामन ठाकुर, खूबलाल महतो, महेंद्र सिंह, महावीर महतो, ईश्वर चौधरी, राजेन्द्र महतो, बिरजू नायक, राजेंद्र पांडेय, पूनम कुमारी, बीरबल महतो, राजेश महतो, शिबू महतो, संतु महतो, मुकेश महतो, धर्मेंद्र महतो आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >