चैती दुर्गा पूजा की महासप्तमी पर मां के दर्शन और पूजा के लिए बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. चास पुराना बाजार स्थित धीवर समिति केवट पाड़ा में भोलूर बांध से गाजे-बाजे के साथ नवपत्रिका का आगमन हुआ. इसके बाद विधि-विधान से पूजा शुरू हुई. कई श्रद्धालु भोलूर बांध से दंडवत मंदिर पहुंचे. महिलाओं ने शंख ध्वनि के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया. गुरुवार को महाअष्टमी की पूजा होगी. चास प्रखंड के चिकसिया, रजक टोला व कालापत्थर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से चैती दुर्गा पूजा की जा रही है.
Bokaro News : चैती दुर्गा पूजा : गाजे-बाजे से हुआ मां का स्वागत

Bokaro News : चैती दुर्गा पूजा : गाजे-बाजे से हुआ मां का स्वागत
Copied link
Bokaro News : चैती दुर्गा पूजा की महासप्तमी पर मां के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालु उमड़े.