विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

मानसिक रूप से परेशान थी महिला

पेटरवार. पेटरवार प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के रोहर ग्राम निवासी सोनिया देवी (18 वर्ष) ने बुधवार की रात पलाश के पेड़ में साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. उसकी शादी रोहर गांव निवासी ओम प्रकाश मांझी के साथ हुई थी. पेटरवार पुलिस ने मृतका के शव को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में पोस्टमार्टम करा कर उसके ससुराल वालों को सौंप दिया. बताया जाता है कि मृतका के माता-पिता जीवित नहीं हैं. मृतका के पति ओम प्रकाश मांझी ने बताया कि बुधवार की रात में भोजन करके घर के सभी लोग सो गये. इसी बीच रात 11 बजे के बाद उनकी पत्नी घर से निकली और पराश के पेड़ में साड़ी के पल्लू से लटक कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी इन दिनों मानसिक रूप से परेशान रहती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >