बोकारो में 30वें कोल्हान फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें ले रहीं हिस्सा

बोकारो के सेक्टर-12 बिरसा बासा में 30वें कोल्हान फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ. पहले दिन एक्स आर्मी बॉयज ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

बोकारो. सेक्टर-12 बिरसा बासा में रविवार को 30वें कोल्हान फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ. पांच दिवसीय प्रतियोगिता 17 सितंबर तक चलेगी. टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन के दिन आठ टीमों के बीच मुकाबले हुए. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने मैदान में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

सिटी डीएसपी ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डिवाइन संस्था के निदेशक हलधर महतो, शशिभूषण विश्वकर्मा, फिटनेस एकेडमी के मनोज मछुआ और राम अवतार सिंह मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: बोकारो में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर होंगे कार्यक्रम

कार्यक्रम में कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष रावल लेयांगी, सचिव दीपक सवैया, कोषाध्यक्ष डीसीग सुरीन और सलाहकार रेंगो बिरुवा समेत क्लब के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

एक्स आर्मी बॉयज ने 1-0 से दर्ज की जीत

उद्घाटन के बाद हुए मुकाबलों में टीमों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया. दिन के अंतिम मुकाबले में एक्स आर्मी बॉयज और ब्रदर्स बॉयज आमने-सामने हुए. रोमांचक मुकाबले में एक्स आर्मी बॉयज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रदर्स बॉयज को 1-0 से हरा दिया. इस जीत के साथ एक्स आर्मी बॉयज ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

आयोजन समिति के सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी

टूर्नामेंट को सफल बनाने में मैच रेफरी झरी लाल पात्रा, सुनील पिंगुवा और मनीष ढोडराई की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजन समिति के सदस्य सूरज सुरीन, शशि जारीका, राजा सिंह, लालू ओड़िया, अर्जुन बिरूली, शैलेन, प्रिंस, समीर, महेश, ऋतिक, सिकंदर, लेफ्टन, समीर उरांव, अंकित, राकेश, सन्नी, बिट्टू, अमनदीप और नाश ने भी सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >