चीराचास की ज्योति ने पावरलिफ्टिंग में जीते दो स्वर्ण, बनीं बेस्ट प्लेयर

चीराचास की ज्योति कुमारी ने पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 76 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं. बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में नए रिकॉर्ड बनाते हुए उन्होंने 'बेस्ट प्लेयर ऑफ धनबाद-बोकारो' का खिताब भी जीता.

चीराचास के अंबे सिटी निवासी ज्योति कुमारी ने पावरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये हैं. नौ अगस्त को तेतुलमारी स्थित मेगा फिटनेस जिम में आयोजित धनबाद-बोकारो जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 76 किलोग्राम वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की.

प्रतियोगिता में ज्योति ने बेंच प्रेस में 55 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 100 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट प्लेयर ऑफ धनबाद-बोकारो के खिताब से भी सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने अपने पूर्व प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड भी कायम किया.

गृहिणी होने के बावजूद जारी रखा अभ्यास

ज्योति कुमारी एक गृहिणी हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने अपने खेल जुनून को भी निरंतर आगे बढ़ाया है. वह सेक्टर-12 स्थित प्रशिक्षक देवी प्रसाद चटर्जी और शुचिता चटर्जी के जिम गुरुकुल में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं.

नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है. उनकी उपलब्धि उन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो घरेलू जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >