उलगुलान न्याय महारैली को लेकर झामुमो की बैठक

उलगुलान न्याय महारैली को लेकर झामुमो की बैठक

बोकारो. झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर कमेटी की बैठक सेक्टर-09 मधुडीह कार्यालय में हुई. अध्यक्षता बोकारो विधानसभा प्रभारी मंटू यादव ने की. बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 21 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली को सफल बनाने को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के विचार विमर्श किया गया. झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि रांची की उलगुलान न्याय महारैली ऐतिहासिक होगी. बोकारो विधानसभा से हजारों की संख्या में लोग इस न्याय की लड़ाई में शामिल होने रांची जायेंगे. मंटू यादव ने कहा कि अपने राज्य के हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से आदिवासी समाज समेत पूरा राज्यवासी आक्रोशित हैं. मौके पर केंद्रीय सदस्य हसन अंसारी फिरदौस अंसारी, कलाम अंसारी, मदन मोहन महतो, मनोज हेंब्रम, अजय हेंब्रम, मिथुन मंडल, सौरभ भट्ट, अभिमन्यु मांझी, अर्जुन महतो, चंदू सिंह, टीपी महतो, सुनील रजवार, साधन मांझी, अशोक हेंब्रम, बीरबल मरांडी, प्रदीप मंडल, लालमोहन हेंब्रम, अशोक सोरेन, सोहन मुर्मू, गुड्डू मांझी, मस्तान अंसारी, संतोष सिंह, संतोष सोरेन, छोटूलाल सोरेन, फिरोज अंसारी, करीम अंसारी, जीवन मांझी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >