परीक्षा धांधली के खिलाफ जेएलकेएम का धरना, विवादित परीक्षाएं रद्द करने की मांग

बोकारो में जेएलकेएम ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीबीआई जांच और परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है।

बोकारो: जेपीएससी व जेएससीसी परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ जेएलकेएम की ओर से मंगलवार को डीसी ऑफिस के पास धरना दिया गया। इसमें कई अभ्यर्थी, युवा व आमजन भी शामिल हुए। लोगों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता व युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने कहा कि जेपीएससी व जेएससीसी की ओर से आयोजित सभी विवादित परीक्षाओं को तत्काल रद्द किया जाए। अनियमितता की जांच सीबीआई व ईडी से कराई जाए। योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाया जाए। आयोग के अध्यक्ष, सचिव समेत सभी दोषी अधिकारियों व कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सभी लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को अविलंब पूरा किया जाए। स्पष्ट परीक्षा कैलेंडर घोषित किया जाए।

मौके पर अर्जुन रजवार, विजय सिंह, कृष्णा महतो, डॉ. जयदेव कुमार महतो, बप्पी मिश्रा, उत्पल मंडल, पिंटू कुमार महतो, समसुद्दीन अंसारी, शहदेव महतो, अजय महतो, आरिज हुसैन, अफसर अंसारी, सुनीता कुमारी, सोमनाथ शेखर, बीरु महतो, भानु महतो, विजय वर्मा, प्रशांत महतो, रेखा देवी, खगेंद्र नाथ महतो, देव नारायण महतो, राथू लहरी, अनीता कुमारी, अरविंद महतो व अन्य मौजूद थे।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >