बिना रेगुलर कॉलेज गए पूरी करें डिग्री, बोकारो में झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी की एडमिशन प्रक्रिया जारी, जानें पूरी डिटेल

झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (JSOU) बोकारो क्षेत्रीय केंद्र यूजी, पीजी और 19 तरह के डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन दे रही है. यह कामकाजी युवाओं और उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो नियमित कॉलेज नहीं जा सकते.

बोकारो से धर्मनाथ कुमार की रिपोर्ट

बोकारो: उच्च शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और डिस्टेंस एजुकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (JSOU) के बोकारो क्षेत्रीय केंद्र (सेक्टर-3बी) में जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया तेजी से चल रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी सुविधा अनुसार गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करना है.

यूजी, पीजी और 19 प्रकार के डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश का मौका

यूनिवर्सिटी द्वारा अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के साथ-साथ कई वोकेशनल कोर्सेज में दाखिला लिया जा रहा है. ग्रेजुएशन में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और बी.कॉम में नामांकन की सुविधा है. वहीं, पीजी कोर्स में सहित विभिन्न स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश का विकल्प है. इसके अलावा छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 19 अलग-अलग प्रकार के डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) पाठ्यक्रमों का चयन करने का अवसर मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: पारा मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मांगें पूरी करने का दिया भरोसा

कामकाजी युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर

शनिवार को बोकारो क्षेत्रीय केंद्र के प्रभारी हरेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि ओपन यूनिवर्सिटी की लचीली शिक्षा प्रणाली उन युवाओं, कामकाजी पेशेवरों (Working Professionals) और व्यवसायियों के लिए एक वरदान है, जो किसी कारणवश नियमित (Regular) कॉलेज जाकर पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते. वहीं, क्षेत्रीय प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च गुणवत्ता और लचीलेपन के साथ शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते नामांकन कराने की अपील की है.

कहां और कैसे करें संपर्क?

नामांकन प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों की पात्रता (Eligibility), फीस स्ट्रक्चर और अन्य जानकारियों के लिए इच्छुक छात्र झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, बोकारो क्षेत्रीय केंद्र, सेक्टर-3बी स्थित एक्स-इग्नू कैंपस (Ex-IGNOU Campus) में जाकर सीधे संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: शिबू सोरेन की याद में सजेगा विश्व आदिवासी दिवस, ट्राइबल फैशन शो से लेकर बिरसा चौक तक निकलेगी भव्य जतरा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >