दुनिया के सबसे प्रेरणादायक लोगों में शुमार हुईं सिस्टर लूसी कुरियन, ‘कॉल 100’ की लिस्ट में 7वें नंबर पर

Jharkhand News: ‘माहेर’ की संस्थापक सिस्टर लूसी कुरियन को दुनिया के सबसे प्रेरणादायक लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया है. ‘कॉल 100’ की लिस्ट में उन्हें 7वें नंबर पर रखा गया है.

Jharkhand News: बेसहारा महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को आश्रय और सहायता प्रदान देने वाली गैर-लाभकारी संस्था ‘माहेर’ की संस्थापक सिस्टर लूसी कुरियन दुनिया के सबसे प्रेरणादायक लोगों में शुमार हो गयीं हैं. प्रतिष्ठित ‘कॉल 100’ ने उन्हें दुनिया के सबसे प्रेरणादायक लोगों की सूची में 7वें स्थान पर रखा है. सिस्टर लूसी कुरियन ने हजारों जरूरतमंदों के जीवन को सकारात्मकता से भरा है. कॉल मैगजीन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों के उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जो समाज में बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाते हैं. उनके जीवन में बदलाव के प्रेरणास्रोत बनते हैं.

माहेर : आश्रय, शिक्षा और पुनर्वास का केंद्र

सीनियर लूसी ने वर्ष 1997 में ‘माहेर’ की स्थापना की थी. आज यह पूरे भारत में निराश्रित महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को आश्रय, शिक्षा और पुनर्वास प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण संगठन बन चुका है. ‘माहेर’ का उद्देश्य समाज के हाशिए पर जा चुके लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है. सीनियर लूसी की इस उपलब्धि ने भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है. समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को नयी पहचान दी है.

प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर क्या बोलीं माहेर की सिस्टर लूसी?

प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर सिस्टर लूसी ने कहा, ‘मैं इस मान्यता के लिए विनम्र और आभारी हूं. यह सम्मान न केवल मेरे काम का प्रमाण है, बल्कि ‘माहेर’ टीम के अथक प्रयासों और हमारे दानदाताओं और शुभचिंतकों के अटूट समर्थन का भी प्रमाण है.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

7 राज्यों में 70 केंद्र चला रहा ‘माहेर’

‘माहेर’ के राजेश कुजूर ने बताया कि दीदी कुरियन ने पिछले 28 वर्षों से देश के 7 राज्यों में 70 केंद्रों के माध्यम से 2600 असहाय बच्चों और विक्षिप्त महिलाओं की देखभाल कर रहीं हैं. असहाय लोगों को शिक्षा उपलब्ध करा रहीं हैं. उनके इलाज की व्यवस्था कर रहीं हैं. संस्था के इस प्रयास में स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता है. गोमिया के कसवागढ़ में वर्ष 2018 में संस्था की शुरुआत हुई थी. संस्था में अभी 29 अनाथ बच्चे एवं 12 विक्षिप्त लोगों की सेवा की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मंत्री के काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकरायी, बीडीओ समेत 5 घायल

राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, रांची से चलने वाली इन ट्रेनों को कर दिया गया रद्द, यहां देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >