जैनामोड़ चेंबर ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ग्रामीण इलाकों में लोगों से 25 मई को मतदान करने की अपील

जैनामोड़.

लोकसभा चुनाव में लगातार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर रविवार को जैनामोड़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान चेंबर के सदस्यों ने सड़क से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों से 25 मई को मतदान करने की अपील की. चेंबर अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है. इसमें सभी को मतदान केंद्र पर जाकर वोट करना ही चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप किस पार्टी को वोट दे रहे हैं, इससे कोई मतलब नहीं है. आप वोट करने गये, इससे मतलब है. मौके पर रमापति पांडे, नवीन गर्ग, किस्टो भगत, रंजीत महतो, मनोज सिंह, माथुर सिंह, आशिक अंसारी, राजू तिवारी, विजय मल सिंह, वासुदेव मिश्रा, पन्नालाल जायसवाल, कवि शरण बरनवाल, मनोज जायसवाल, सुनील कुमार, नीलकंठ मंडल, सतीश अग्रवाल, सतीश जैन, सुरेंद्र जैन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >