बोकारो. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 में चिन्मय विद्यालय बोकारो के ईशान गोप ने ऑल इंडिया रैंक (एआइआर) 517 व सामान्य वर्ग में 325वां रैंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया. पायल मंडल ने एआइआर 666 व कैटेगरी रैंक 201 व सानवी शर्मा ने एआइआर 12326 व कैटेगरी रैंक 4968 प्राप्त किया. मिशाल भारती ने एआइआर 18579 व कैटेगरी रैंक 8804, यश राज ने एआईआर 20305 व कैटेगरी रैंक 9671, आकांक्षा महावर ने एआइआर 36043 व कैटेगरी रैंक 17591, पल्लवी रानी ने एआइआर 42094 व कैटेगरी रैंक 20670 व अर्पित राज ने एआइआर 51632 व कैटेगरी रैंक 25473 प्राप्त कर सफलता पायी.
विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल
अभिषेक कुमार ने एआइआर 73635 व कैटेगरी रैंक 9297, जबकि अनन्या प्रिया ने एआइआर 121898 व कैटेगरी रैंक 15223 प्राप्त की. विद्यालय के एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है. विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है. सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप-प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप-प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
‘ऊंची उड़ान’ के शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम
सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा : चिन्मय विद्यालय ने सदैव शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को बनाए रखा है. नीट-2026 के परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण व छात्रों की निरंतर मेहनत का प्रमाण है.
प्राचार्य सूरज शर्मा ने सफलता का श्रेय छात्रों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन व अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया. कहा कि उपलब्धि सामूहिक प्रयास, दृढ़ संकल्प व उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने ‘ऊंची उड़ान’ के शिक्षकों देबज्योति बराल, अशोक चौबे, राज कुमार, अजय कुमार सिंह, रजनीकांत पांडे व पीके सिंह को उपलब्धि के लिए बधाई दी.
