Bokaro News : नये सेल चेयरमैन के लिए इंटरव्यू 28 को

Bokaro News : नये सेल चेयरमैन के लिए इंटरव्यू 28 मार्च को लिया जायेगा.

लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीइएसबी) ने सेल के नये चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) के चयन के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया है. इंटरव्यू 28 मार्च को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिया जायेगा. चयन प्रक्रिया में मिनिस्ट्री ऑफ स्टील के सचिव बोर्ड की सहायता के लिए शामिल रहेंगे. उम्मीदवारों की सूची में सेल के छह (तीन डायरेक्टर व तीन इडी) व सेल के बाहर के चार पदाधिकारी शामिल हैं. इसमें बीएसएल के इडी प्रोजेक्ट अनीस सेनगुप्ता सहित मनीष राज गुप्ता-सेल के निदेशक (माइनिंग) व आरआइएनएल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, राउरकेला स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक आलोक वर्मा, सेल के निदेशक (वित्त) व अतिरिक्त प्रभार निदेशक (वाणिज्यिक) डॉ अशोक कुमार पंडा आदि शामिल हैं. सेल के बाहर के संस्थानों के अधिकारी भी इस दौड़ में शामिल हैं, जिनमें आरआइटीइएस लिमिटेड के निदेशक (वित्त) कृष्ण गोपाल अग्रवाल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनूप कुमार सत्पथी और रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुडी हरिप्रसाद हैं.

एक अप्रैल तक है अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल

उल्लेखनीय है कि सेल के वर्तमान चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल एक अप्रैल तक ही है. इस्तीफा देने के बाद श्री प्रकाश तीन माह के नोटिस पीरियड पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >