एमएसएमइ-विकास कार्यालय, रांची की ओर से बोकारो जिला में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला की शुरुआत बुधवार से की गयी. सेक्टर-04 स्थित मजदूर मैदान में आयोजित इस मेला का उद्घाटन एमएसएमइ- विकास कार्यालय रांची के निदेशक इंद्रजीत यादव व जिला उद्योग केंद्र के राजेंद्र प्रसाद ने किया. श्री यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के उत्पादों की बिक्री के लिए मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान करना है.
निदेशक इंद्रजीत यादव ने कहा कि प्रदर्शनी सह व्यापार मेला स्थानीय कारीगरों को सामर्थ्य व समृद्धि बढ़ाने में मदद करेगा. इससे आय में वृद्धि होगी. उन्होंने पारंपरिक विद्याओं में कार्य करने वाले कारीगर व शिल्पकार से मेला का लाभ लेते हुए ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में ज्यादा से ज्यादा सीखने का आह्वान किया.Bokaro News : कारीगरों को दी गयी ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी
Bokaro News : पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए प्रदर्शनी सह व्यापार मेला की शुरू हुआ.

Bokaro News : कारीगरों को दी गयी ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी