स्वतंत्रता दिवस : सेक्टर-12 पुलिस लाइन में होगा मुख्य समारोह

बोकारो में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने सेक्टर-12 पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।

बोकारो: 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की. समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में समारोह से संबंधित विभिन्न तैयारियों की विभागवार समीक्षा हुई. अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में होगा. उन्होंने बीएसएल प्रबंधन से मैदान के समतलीकरण, मोरम बिछाने व अन्य आधारभूत तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली. बीएसएल प्रबंधन ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है. सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जायेगी.

राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप हों सभी तैयारियां

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव व सम्मान का प्रतीक है. ऐसे में समारोह से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था उच्च गुणवत्ता, अनुशासन व समयबद्धता के साथ सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें.

साफ-सफाई, सुरक्षा व ध्वजारोहण व्यवस्था पर विशेष निर्देश

समारोह स्थल के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मानजनक व निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप ध्वजारोहण सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा संबंधी सभी तैयारी समय रहते पूरी करने का निर्देश दिया गया.

पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर को आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गयी. जबकि, सभी तैयारियों के नियमित निरीक्षण व पर्यवेक्षण का दायित्व अनुमंडल पदाधिकारी चास को दिया गया.

11 प्लाटून करेंगी मार्च पास्ट, आठ से 13 अगस्त तक होगा पूर्वाभ्यास

आठ से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास होगा. समारोह में 11 प्लाटून भाग लेगी. इनमें जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी, चौकीदार दल समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्लाटून शामिल होगी. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को पूर्वाभ्यास व मुख्य समारोह के दौरान बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया.

विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता उपायुक्त ने सभी सरकारी व निजी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया. ताकि, विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिल सके. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह को थीम आधारित स्वरूप में आयोजित करने के लिए उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को उपयुक्त थीम निर्धारित करने का निर्देश दिया.

डीडीसी हाेंगी समारोह की वरीय प्रभारीउपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की समग्र तैयारियों के समन्वय, पर्यवेक्षण व सफल संचालन की जिम्मेदारी डीडीसी को सौंपी. उन्होंने सभी विभागों को वरीय प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. बैठक का संचालन सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी कुमार कनिष्क ने किया.

ये रहे मौजूद

बैठक में डीडीसी, प्रशिक्षु पदाधिकारी अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, डीपीआरओ सफीक आलम, डीसीएलआर अनुराधा कुमारी, मुख्यालय डीएसपी राजीव रंजन, जिला नजारत उप समाहर्ता राज शर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >