Bokaro News : चास में नाला हो गया अतिक्रमण का शिकार

Bokaro News : चास नगर निगम क्षेत्र का सबसे लंबा नाला अतिक्रमण का शिकार है.

चास नगर निगम क्षेत्र का सबसे लंबा नाला अतिक्रमण का शिकार है. यह नाला एनएच 32 वार्ड नंबर 18 शिवपुरी कॉलोनी से शुरू होकर पटेल नगर, श्री कृष्णा पुरी, अभिमन्यु नगर, अशोक वाटिका कॉलोनी, बिहार कॉलोनी, जगदंबा मंदिर होते हुए महावीर चौक स्थित सिंगारी जोरिया में मिलता है. सर्वे सेटेलमेंट के नक्शा में नाला की चौड़ाई 20-30 फीट है. लेकिन, वर्तमान में कहीं डेढ़ -दो फीट, तो कहीं तीन-चार फीट रह गयी है.

लाेगों ने बतायी समस्या

स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन को सर्वे करा कर नाला को अतिक्रमण मुक्त कराना चाहिए. ऐसा नहीं हुआ तो आपदा का कारण बन सकता है. हर वर्ष बारिश में शिवपुरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर सहित कई लोगों के घर में नाला का पानी घुस जाता है. जेके सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दिलीप सिंह, साधु प्रसाद, नोखा सिंह, नेपाली सिंह, अभय कुमार आदि ने कहा कि वर्षों से बरसात में शिवपुरी कॉलोनी और पटेल नगर के लोग जलजमाव की समस्या को जूझते आ रहे हैं. इस नाला से जरीये सात वार्डों के सीवरेज का पानी एवं महतो बांध का ओवरफ्लो पानी बह कर सिंगारी जोरिया में मिलता है. इस नाला में जोधाडीह मोड़, वार्ड संख्या 34 सीडी राय पथ, हनुमान मंदिर वार्ड संख्या 33 स्वामी सहजानंद कॉलोनी, केदार दास नगर पुनर्वास क्षेत्र, विस्थापित कॉलोनी और वार्ड संख्या 33 के साथ ही वार्ड संख्या 31 आइटीआइ मोड़ से विभिन्न नालों के जरिये सीवरेज का पानी आकर मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >