Bokaro: बंद आवास का ताला तोड़कर 5 लाख की संपत्ति चोरी, इलाज के लिए वेल्लोर में थे गृहस्वामी

Bokaro: बोकारो में बंद पड़े एक आवास को निशाना बनाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया और करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. वारदात के समय गृहस्वामी इलाज के लिए वेल्लोर में थे, जिससे घर खाली पड़ा था.पूरी खबर नीचे पढ़ें...

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Bokaro: चीरा चास थाना क्षेत्र के गंधाजोर स्थित एक बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की देर रात को लगभग पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी विजय कुमार मिश्रा इलाज के लिए पूरे परिवार के साथ लंबे समय से वेल्लोर में है. घटना का खुलासा सोमवार को तब हुआ, जब घटनास्थल के पास रहने वाले श्री मिश्रा के बड़े भाई शिव नारायण मिश्रा ने दरवाजे का ताला टूटा देखा. इसके बाद पता चला कि चोरों ने आवास से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान के साथ नकदी की चोरी कर ली है. चोरों ने आवास के अंदर हर कमरे का लॉक तोड़ा, बड़े बक्से का ताला तोड़ने के बाद अलमारी के लॉकर को भी तोड़कर खाली कर दिया गया. घटना की जानकारी श्री मिश्रा को बडे भाई ने मोबाइल से दी.

कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया

गृहस्वामी से फोन पर मिली जानकारी के हिसाब से चोरों ने टीवी, इंडक्शन, इनवर्टर, कपड़ा, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित लगभग पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली है. सूचना पर चीरा चास थानेदार रवि नारायण झा ने टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया. कई संदिग्धों व हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की जा रही है. वहीं पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस जल्द ही मामले में शामिल चोरों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है.

रक्षक राइडर्स की नाइट पेट्रोलिंग का भी असर नहीं

चीरा चास व चास मुफ्स्सिल इलाके में पिछले छह माह में कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरी को रोकने में बाइक सवार रक्षक राइडर्स की नाइट पेट्रोलिंग भी काम नहीं आ रही है. चोरों में पुलिस गश्ती का भी डर नहीं दिख रहा है. इसके अलावा लगातार वरीय पुलिस अधिकारी के साथ स्थानीय थाना की पुलिस टीम क्षेत्र व मार्केट में फूट पैट्रोलिंग व रात्रि को औचक पेट्रोलिंग निरीक्षण अभियान चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें…

Bokaro News : आजसू कार्यकर्ताओं को फंसाने का आरोप

Bokaro News : झारनामुड़ी में महिलाओं ने चलाया शराबबंदी अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >