लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर, नदी-तालाबों से दूर रहने की हिदायत

लगातार बारिश के कारण नदियों और तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

पिंड्राजोरा: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, तालाबों, डैम एवं अन्य जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. संभावित हादसों को देखते हुए आम लोगों से सतर्कता बरतने तथा जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है.

थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि लगातार वर्षा के कारण सभी जल स्रोतों में पानी का स्तर सामान्य से अधिक हो गया है . ऐसे में लोग अनावश्यक रूप से नदी, तालाब, डैम अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप जाने से बचें . उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से बच्चों पर नजर रखने तथा बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >