Bokaro News : स्वतंत्रता सेनानी के साथ युगद्रष्टा भी थे हरदयाल बाबू : ढुलू महतो

Bokaro News : चंदनकियारी में मनी 122वीं जयंती, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

Bokaro News : चंदनकियारी. चंदनकियारी में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी सह चास चंदनकियारी रघुनाथपुर पाड़ा विधानसभा के प्रथम विधायक स्व. हरदयाल शर्मा की 122वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर चंदनकियारी मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर धनबाद सांसद ढुलू माहतो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सांसद ने कहा कि हरदयाल बाबू स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ युगदृष्टा भी थे. 1952 में हुए प्रथम चुनाव में उन्होंने काशीपुर के महाराजा शंकरी प्रसाद सिंह देव जी को चुनौती दी थी, हालांकि वे चुनाव हार गये और छह महीने बाद शंकरी प्रसाद के निधन के बाद उपचुनाव में उनके पुत्र भुनेश्वरी प्रसाद सिंह देव जी को पराजित कर हरदयाल बाबू विधायक बने. उस समय यह क्षेत्र पश्चिम बंगाल के मानभूम जिले में हुआ करता था. हरदयाल बाबू ने लंबे समय तक आंंदोलन कर इस क्षेत्र को बिहार में शामिल कराया. 1952 में उन्होंने शिक्षा की अलख जगाते हुए कार्तिक चंद्र उच्च विद्यालय की स्थापना करायी. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय जी, ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों के अलावा कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >