फुसरो में जब गूंजे मांदर और ढोल, जानें क्यों उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब

खेल महागूंज करम महोत्सव परिवार बेरमो ने फुसरो-करगली में 'डहरे करम महोत्सव' का शानदार आयोजन किया. हजारों लोग पारंपरिक परिधानों में पारंपरिक गीतों पर थिरकते नजर आए. जानें इस अनूठे उत्सव की पूरी कहानी.

बोकारो. खेल महागूंज करम महोत्सव परिवार बेरमो की ओर से रविवार को फुसरो-करगली क्षेत्र में डहरे करम महोत्सव का आयोजन किया गया. महागूंज के संरक्षक सह आजसू नेता संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में निकली करम शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया. पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र करममय हो उठा.

हिंदुस्तान पुल से शुरू हुई शोभायात्रा

शोभायात्रा की शुरुआत फुसरो स्थित हिंदुस्तान पुल के समीप से हुई. आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा नया रोड, फुसरो बाजार, रानीबाग, रहीमगंज और पुराना बीडीओ कार्यालय होते हुए बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड, करगली पहुंची. यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया.

करम अखड़ा में तब्दील हुआ फुटबॉल ग्राउंड

शोभायात्रा के करगली पहुंचने के बाद बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करम अखड़ा में तब्दील हो गया. बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने पारंपरिक करम गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. आयोजन स्थल पर करम पर्व की सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं की झलक देखने को मिली.

लोक नृत्यों और वाद्ययंत्रों ने बढ़ाया आकर्षण

शोभायात्रा में शामिल महिलाएं और युवतियां पारंपरिक पीली साड़ी, पीला गमछा और सिर पर जावा-करम लेकर लोकगीतों की धुन पर थिरकती नजर आयीं. सैकड़ों मांदर, ढोल और नगाड़ों की गूंज से माहौल उत्सवमय बना रहा. झूमर पार्टी, मदन भेड़ी, घोड़ा नाच और नटुआ नाच जैसी झारखंडी लोक नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं.

निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

शोभायात्रा के दौरान फुसरो स्थित निर्मल महतो चौक पर श्रद्धालुओं ने शहीद निर्मल महतो के प्रस्तावित स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. आयोजन के माध्यम से झारखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता का संदेश भी दिया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, सांस्कृतिक और स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: PLI और RPLI से बोकारो पश्चिमी मंडल ने जुटाए 3.83 करोड़, 24 सितंबर को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >