गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का रख रहा हूं ध्यान : चंद्रप्रकाश चौधरी

बेरमो : गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि वे पूरे संसदीय क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर पूरी तरह प्रयासरत हैं. इस बाबत उन्होंने अपनी ओर से बचाव को लेकर लोगों के बीच मास्क, सैनेटाइजर व खाद्यान्न सामग्री का […]

बेरमो : गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि वे पूरे संसदीय क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर पूरी तरह प्रयासरत हैं. इस बाबत उन्होंने अपनी ओर से बचाव को लेकर लोगों के बीच मास्क, सैनेटाइजर व खाद्यान्न सामग्री का वितरण करवा रहे हैं. वे स्वयं ही क्षेत्र के लोगों के संपर्क में हैं और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयासरत हैं.

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में फंसे संसदीय क्षेत्र के लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करवाने को लेकर अपने संपर्क के लोगों के साथ-साथ परिचित लोगों का भी सहयोग ले रहा हैं. इसके लिए सरकारी स्तर पर सहयोग के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो लगातार प्रयासरसत हैं. राज्यों के मुख्यमंत्री से पत्राचार कर या मुख्य सचिव से बात कर लोगों के बीच सुरक्षा व खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >