जरीडीह में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस से मारपीट और पथराव का आरोप, चार गिरफ्तार

जरीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस मार्ग को लेकर पुलिस और लोगों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि पुलिस से मारपीट, गाली-गलौज और पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जरीडीह. थाना क्षेत्र की गायछंदा पंचायत में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज, पथराव और भड़काऊ भाषणबाजी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान तय जुलूस मार्ग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था. पुलिसकर्मियों ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

जुलूस रोकने पर पुलिस से उलझे आरोपी

जानकारी के अनुसार, गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन की ओर से जुलूस का मार्ग निर्धारित किया गया था. आरोप है कि जुलूस में शामिल लोग तय मार्ग के नियमों का उल्लंघन करते हुए आगे बढ़ रहे थे. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया.

ये भी पढ़ें: कसमार में NH पर चार वाहनों की जोरदार टक्कर, दो कार चालक घायल

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान संतोष सिंह, राहुल सिंह, अबोध दास और अनंत दास ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और जुलूस को आगे ले जाने का प्रयास किया. पुलिस द्वारा रोकने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

पुलिस बल पर पथराव और धमकी का आरोप

पुलिस का आरोप है कि जुलूस के दौरान पुलिस बल पर पथराव भी किया गया. इसके अलावा आरोपियों की ओर से थाना में घुसकर मारने की धमकी देने की बात भी सामने आयी है.

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष सिंह, पिता सुरेश सिंह, राहुल सिंह, पिता स्व. कलेवर सिंह, अबोध दास, पिता निताई दास और अनंत दास, पिता चंडीचरण दास के रूप में हुई है. पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विप्लव कुमार सिंह

मैं विप्लव कुमार सिंह 2017 से प्रभात खबर बोकारो कार्यालय जैनामोड़ से जुड़ा हूं मेरा मोबाइल नम्बर 9470171762

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >