राष्ट्रीय कवि संगम बोकारो जिला के तत्वावधान में रविवार को देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नावाडीह में बहुभाषी कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. साहित्यकार शिरोमणि महतो ने अध्यक्षता और नीरज पाठक ने संचालन किया. गोष्ठी का शुभारंभ विनीत तिवारी विनम्र ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया. आकाशवाणी व दूरदर्शन कलाकार सुकुमार ने रंग अबीर लेले हमनी के संग खेले आय गेलव फगुआ… और हार जोतय खेरहवा कूकूरें बुनय धान रे… गीत गाये. सनत कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत मुहब्बत सीखने में खर्च कीजिए… गीत को खूब सराहना मिली. बासु बिहारी ने खोरठा गीत आय गेलो सहिया… और पिया भेलय डुमरी के फूल…गीत प्रस्तुत किये. रवींद्र कुमार रवि, ठाकुर दास नायक, तारा चंद महतो, डाॅ डोमन ठाकुर, प्रेमचंद ठाकुर, रवींद्र कुमार रवि, फूलचंद महतो, अनिल कुमार गोस्वामी की भी प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं. शिरोमणि महतो ने कहा कि पहले भी बेरमो कोयलांचल और नावाडीह प्रखंड के साहित्यकारों द्वारा सम्मिलित रूप से कवि गोष्ठी का आयोजन करते थे. कोरोना काल के कारण बंद पड़े उस सिलसिले को फिर से शुरू कर अच्छी पहल की गयी है. बासु बिहारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
Bokaro News : कवि गोष्ठी में जमा रंग
Bokaro News : नावाडीह में बहुभाषी कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया.
