ढोरी एरिया के पूर्व जीएम को किया गया सम्मानित

ढोरी एरिया के पूर्व जीएम को किया गया सम्मानित

फुसरो. बिनोद बिहारी महतो करगली फुटबॉल ग्राउंड परिसर स्थित श्री अरविंदो सोसाइटी बेरमो सेंटर में रविवार को समारोह का आयोजन कर सीसीएल ढोरी के पूर्व जीएम एमके अग्रवाल को विदाई दी गयी. सेंटर के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने श्री अग्रवाल व उनकी पत्नी अर्चना अग्रवाल को बुके व श्रीफल देकर सम्मानित किया. श्री अग्रवाल ने कहा कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तन-मन को स्वस्थ रखना है तो दिनचर्या में योग, व्यायाम, ध्यान को शामिल करना होगा. विदित हो कि श्री अग्रवाल का स्थानांतरण एनसीएल हो गया है. मौके पर दयानंद बरनवाल, निर्मल नायक, रोहित कुमार, शेखर यादव, रामकृष्ण पंडित, उमेश कुमार, राजेश सिंह, विजय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >