बोकारो : प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता डॉ अरविंद राधाकृष्णन ने सोमवार को चास शहरी क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जामगोड़िया-01 व आंगनबाड़ी केंद्र चास ऊपर टोला का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, प्री-स्कूल गतिविधियों, साफ-सफाई व उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने सेविका व सहायिका से केंद्र के संचालन, लाभुकों की संख्या, टीकाकरण, पोषण ट्रैकिंग समेत अन्य योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली. प्रशिक्षु आईएएस डॉ अरविंद राधाकृष्णन ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया. गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा व पोषण सेवा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही केंद्र में नियमित उपस्थिति, स्वच्छता व निर्धारित मानक के अनुरूप सभी सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ सुमन गुप्ता, एलएस मधु कुमारी आदि मौजूद थे.
बच्चों से संवाद, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा व पोषण सेवा पर जोर

20 | Prabhat Khabar Network
Copied link
प्रशिक्षु आईएएस डॉ अरविंद राधाकृष्णन ने बोकारो के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पोषण सेवा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।