Jharkhand News: बोकारो के रुई दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बोकारो के सेक्टर 4 में एक रुई की दुकान में आग गयी, जिसके वजह से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. आग कैसे लगी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है. कुछ दिन पहले भी सिटी सेंटर के रुई दुकान में ऐसी ही घटना घटी थी.

बोकारो: बोकारो के एक रूई दुकान में रविवार की देर रात लग गयी. जिसमें हजारों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. ये घटना बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के 4G मोड़ की है. हालांकि आग कैसे लगी इसका पता अब तक नहीं चल सका है.

लेकिन बताया जा रहा है कि किसी सिगरेट के चिंगारी की ये वजह से ये घटना घटी. जिस कारण दुकान में मौजूद लाखों रुपये का सामान रुई, सोफा सेट, पर्दा सहित अन्य चीजें जलकर पूरी तरह खाक हो गयी. इस घटना से करीब 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

Also Read: Jharkhand Crime News: बोकारो के एक जेवर दुकान में लूट, फायरिंग कर अपराधी हुए फरार,CCTV में कैद हुई वारदात

इस घटना की जांच शुरू कर दी गयी है, बता दें कि दुकान के पीछे देर रात तक कुछ लोग ग्रुप बनाकर गांजा व सिगरेट पीते रहते हैं. कुछ दिन पूर्व भी सिटी सेंटर के रुई दुकान में ऐसी घटना देखने को मिली थी जिसकी वजह भी सिगरेट व गांजा ही बताया गया था.

रिपोर्ट- मुकेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >